नरसंहार के बाद, देवरिया का फतेहपुर गांव एक छावनी बन गया।
Read Time:2 Minute, 39 Second

नरसंहार के बाद, देवरिया का फतेहपुर गांव एक छावनी बन गया।

0 0

यूपी में देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक जमीनी विवाद के बाद एक नरसंहार की घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना के बाद, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तुरंत गांव में कैंप कर लिया है। शांति और सुरक्षा की सुनिश्चिति के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार, गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार गांव में पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सुबह से ही गांव में कैंप कर रहे हैं।

पहले डंडों से पीटा, फिर गला रेता और गोली मारकर की हत्या

जमीन के विवाद में एक के बदले हुए पांच हत्याओं की घटना में सत्य प्रकाश दुबे का पूरा परिवार खत्म हो गया। यह संयोग ही था कि सत्य प्रकाश दुबे का बड़ा बेटा शेरा सुबह ही घर से देवरिया चला गया था। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।

आधे घंटे तक होती रही हत्याएं,

लोगों की माने तो हमलावरों की भीड़ जब उनके दरवाजे पर पहुँची तो सत्यप्रकाश दुबे की पत्नी हाथ जोड़ कर आगे खड़ी हो गई। मगर हमलावरों ने सत्य प्रकाश से उनकी पत्नी की लाठी और गोली मारकर हत्या कर दी। माता-पिता की हत्या के बाद सबसे छोटा अनमोल घर में जाकर कोने में छिप गया और बेटी सलोनी, नंदनी व बेटा गांधी हाथ जोड़ कर जान की भीख मांगने लगे। हम लोगों को इन मासूमों पर दया नहीं आई और उन लोगों ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर दुबे के घर में घुसे और अनमोल को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Avatar for Jay Kummar

About Post Author

Jay Kummar

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
best skin care Previous post चमकदार त्वचा के लिए 15 आवश्यक विटामिन और सूक्ष्म पोषक तत्व
irani-cup-2023 Next post शेष भारत ने तीन दिन में ही ईरानी कप को किया अपने नाम