विश्व कप 2023: 7 सालों के बाद भारत की धरती पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने रखा कदम
Read Time:2 Minute, 12 Second

विश्व कप 2023: 7 सालों के बाद भारत की धरती पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने रखा कदम

0 0

आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हैदराबाद पहुंच चुकी है, 7 साल बाद भारत की धरती पर पाकिस्तान की टीम। आखिरी बाद 2016 टी20 विश्व कप के लिए वह यहां आई थी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। टीम हैदराबाद में काफी समय बिताएगी। पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं। केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं।

बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 विश्व कप में खेले थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, ‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी और उनकी अच्छी देखभाल की जाएगी इसलिए हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी।’

Avatar for Jay Kummar

About Post Author

Jay Kummar

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
aus win Previous post आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता मैच
Next post बुंदेलखंड, भारत स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।